पानी ज्यादा पीने के फायदे – मेरी छोटी आदत ने सेहत कैसे सुधारी
आज मैं आपसे एक बहुत ही साधी लेकिन जरूरी बात शेयर करना चाहता हूँ। पहले मैं दिन में बहुत कम पानी पीता था। प्यास लगे तब ही पानी पीता था। लेकिन जब से मैंने पानी ज्यादा पीना शुरू किया, मेरी सेहत में साफ फर्क दिखने लगा। इसीलिए आज मैं आपको बताना चाहता हूँ पानी ज्यादा पीने के फायदे, बिल्कुल आसान भाषा में। 1️⃣ शरीर अंदर से साफ रहता है जब हम दिनभर सही मात्रा में पानी पीते हैं, तो शरीर के अंदर जमा गंदगी बाहर निकलती है। अब मुझे शरीर हल्का महसूस होता है। 2️⃣ पेट की समस्या कम होती है पहले मुझे कब्ज और गैस की परेशानी रहती थी। लेकिन पानी ज्यादा पीने से अब पेट साफ रहता है और आराम मिलता है। 3️⃣ थकान कम महसूस होती है कम पानी पीने से शरीर जल्दी थक जाता है। अब जब मैं बार-बार पानी पीता हूँ, तो दिनभर एनर्जी बनी रहती है। 4️⃣ त्वचा साफ और चमकदार होती है पानी का सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। अब मेरी त्वचा पहले से ज्यादा साफ दिखती है और चेहरे पर ताजगी रहती है। 5️⃣ वजन कंट्रोल में मदद मिलती है खाना खाने से पहले पानी पीने से भूख कंट्रोल में रहती है। इससे ओवरईटिंग नहीं होती। 6️⃣ सिरदर्द और चक्कर कम होते हैं कई ...